Posts

Showing posts from August, 2022

क्वालिटी टाइम देकर बच्चो का स्क्रीन टाइम कम करें

Image
  क्वालिटी टाइम देकर बच्चो का स्क्रीन टाइम कम करें   आखिर क्या है समस्या - पिछले दिनों अपनी सखी के यहाँ बैठी थी देखा उनका पोता दोपहर स्कूल से  आया , बेहद उतावला था अपने स्कूल की दिन चर्या को लेकर सो सबसे पहले दादी के पास आया , “ दादी - दादी सुनों न ....” वह आगे कुछ कह पता कि सखी बोल पड़ी , “ बच्चे ! देख रहे हो न मैं अपनी फ्रैंड से बात कर रही हूँ , बाद में सुनती हूँ तुम्हारी बातें |” वह एक पल को मायूस हो मम्मी के कमरे की और चल दिया मानो पहले से ही नाउम्मीदी का अंदेशा हो | तभी सखी ने कहा देखो अपनी माँ के पास गया है सुनाने मगर वो झिड़ककर उसे वापस भेज देगी | सारा दिन मोबाईल पर लगी होती है | स्कूल से आकर बच्चा मेरे पास ही रहता है | तभी देखा उस बच्चे ने चुपचाप दादी का मोबाईल उठाया और गेम खेलने लगा | अब दादी की बैचेनी बढ़ गई , “ देख रही हो , इसके स्कूल से आने के बाद मेरा फोन मेरा नहीं रह जाता , सारा दिन अब मोबाईल से चिपका रहेगा |” दोषी कौन ? मेरी समझ में ये नहीं आया कि आखिर बच्चे का दोष क्या है ? वह अगर मोबाईल या कंप्यूटरस्क्रीन से चिपका है तो उसके लिए जिम्मेदार कौ...